हरनौत पुलिस ने दो घरों की कुर्की की:वार्ड पार्षद समेत दो फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई की। यह कार्रवाई हरनौत बाजार में की गई। इस दौरान बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल, नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार और बीच बाजार निवासी राजाराम यादव के पुत्र नीतीश कुमार के घर की कुर्की-जब्ती की गई। उन्होंने बताया कि इन दोनों के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश प्राप्त हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।