हरनौत के लालों ने रचा इतिहास: प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागी चमके, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे दम
हरनौत (नालंदा):
प्रखंड संसाधन केंद्र रूपसपुर के सभागार में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर बुधवार को प्रखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल स्तर से चयनित होकर आए कुल 102 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
कड़े और रोमांचक मुकाबले के बाद 6 मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जीत हासिल की। अब ये सभी विजेता जिला स्तर पर आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगिता में हरनौत प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के विजेता की पूरी सूची
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 वर्ग के अंकित - प्राथमिक विद्यालय, महेशपुर-बेलदारी
कक्षा 6 से 8 वर्ग के संध्या - उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दैली
कक्षा 9 से 12 वर्ग के सुहानी - उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौरिया
भाषण प्रतियोगिता में
कक्षा 1 से 5 वर्ग के सोनाली - कन्या मध्य विद्यालय, हरनौत
कक्षा 6 से 8 वर्ग के रागिनी - मध्य विद्यालय, अमरपुरी
कक्षा 9 से 12 वर्ग के संजीत कुमार - शांति विद्या निकेतन, गोनावां-पोआरी
शिक्षक सुनील कुमार, पम्मी कुमारी, प्रभारी एचएम बृंद कुमार पासवान, अखिलेश कुमार, ध्रुव कुमार और मनोज कुमार सहित कई गणमान्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें